






आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरडीहा मोड़ के पास मंगलवार को ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे इस सड़क हादसे में एक चार माह की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई । वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं । मिली जानकारी के अनुसार इंद्रमणि राम उम्र लगभग 62 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शंकर राम निवासी करिया गोपालपुर थाना देवगांव अपनी पत्नी रामवती देवी उम्र 58 वर्ष एवं नातिन अस्मिता उम्र 4 माह पुत्री प्रवीण कुमार निवासी शेखपुर (अकबरपुर तरफकाजी) थाना देवगांव लूना मोटरसाइकिल से लेकर चंदवक दवा के लिए जा रहे थे।कंजहित बाजार के समीप बरडीहा मोड़ के पास सामने ट्रक के चपेट में आने से वह और नातिन अस्मिता एवं रामवती देवी बुरी तरह से घायल हो गए । वहीं इंद्रमणि राम को हल्की छोटे आई। स्थानीय लोगों की मदद से 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने नातिन अस्मिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं नानी रामवती देवी को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया । मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। ट्रक की तलाश की जा रही है।
