8 साल के बच्चे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, खेल में लड़ाई के बाद घटना, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Uncategorized




आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्राप्त तहरीर के अनुसार प्रार्थिनी अन्जूम पत्नी स्वर्गीय इकबाल, निवासी ग्राम फरिहा थाना निजामाबाद, वर्तमान में धर्मोनाला (कोतवाली) में किराये के मकान में रहती हैं।
अन्जूम ने बताया कि दिनांक 02 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7 बजे उनका 8 वर्षीय बेटा इशान घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में उसका विवाद मोहल्ले के ही लड़के आजम पुत्र नशीम खाँ, निवासी मोहल्ला अइनिया थाना कोतवाली से हो गया। आरोप है कि इसी विवाद में आजम ने इशान के ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी।
इस घटना में बच्चे का पैर बुरी तरह जल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रार्थिनी ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को जान से मारने की नीयत से यह कृत्य किया गया है और पुलिस से मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की है।
पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *