आजमगढ़ में युवक की चाकू घोंप कर हत्या, कहासुनी के दौरान दोस्तों में बढ़ी बात, आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज

Uncategorized

आज़मगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चक्र सिटी गांव के इस्लाम पुरा मोहल्ले में बीती देर रात 22 वर्षीय हस्सान पुत्र नौशाद की घर के सामने ही चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्त से बात कर रहा था इसी दौरान कहा सुनी हो गई। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया गया। खून से लथपथ पड़े युवक को जब थोड़ी देर बाद किसी अन्य काम से अपने से उसके पिता नौशाद ने दरवाजा खो, तब देखा। युवक की हालत देखकर वह सन्न रह गए और शोर मचाने लगे। युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी इस्लामपुरा मोहल्ले का ही इरफान पुत्र अब्दुल मन्नान बताया जा रहा है। मृतक सात भाई और तीन बहनों में पांचवें नंबर पर था। मृतक बुनकरी के काम से जुड़ा था। रात में ही घटना की सूचना मिलने के बाद मुबारकपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। आरोपी के खिलाफ मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *