स्टेडियम में बदहाली का नजारा देख बिफरे DM, जगह जगह कूड़ा करकट, तीन दिनों की दी सफाई की मोहलत, आए लोगों से किया संवाद

Uncategorized

आजमगढ़: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार सुबह 7:15 बजे शहर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेडियम परिसर में चारों तरफ कूड़ा करकट फैला हुआ था। वहां पर मौजूद लोगों से जानकारी ली। कूड़ा कचरा नहीं उठने की जानकारी मिलने पर डीएम नाराज हो गए। डीएम के अचानक पहुंचने से स्टेडियम के अधिकारी समेत स्टाफ में हड़कंप मच गया। स्टेडियम में जगह-जगह गंदगी, कूड़ा- करकट दर्शित होने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए 03 दिनों में साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। कहा कि फिर जांच करने आयेंगे। स्टेडियम में अभ्यास करने आए खिलाड़ियों व व्यायाम, योग करने आए जनमानस से संवाद किया। डीएम ने उनकी सुविधाओं पर काम करने का भरोसा दिया। डीएम इसके उपरान्त बिलरियागंज के लिए निकल गए। फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान योजना का निरीक्षण करने पहुंचे। विकासखंड बिलरियागंज के प्राथमिक विद्यालय मधनापार में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का जिलाधिकारी ने 08:15 बजे स्थलीय निरीक्षण किया। उपस्थित कृषकों से संवाद किया। फार्मर रजिस्टर के लाभ से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *