






आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा कराई है।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 637/2025 धारा 103(1)/61(2)क बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त आजम पुत्र अलीम निवासी दाऊदपुर बागखालीस थाना जीयनपुर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह न तो गिरफ्तार हुआ और न ही न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के 04 अप्रैल 2026 के आदेश के अनुपालन में उसके विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। नियमानुसार उसके घर पर नोटिस चस्पा कर डुगडुगी के माध्यम से उद्घोषणा कराई गई और गवाहों के हस्ताक्षर भी कराए गए।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त हत्या के मामले में सहअभियुक्त है और लगातार फरार चल रहा है। जनपद पुलिस द्वारा ऐसे फरार और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी है।
