फर्जी खतौनी से 34 लाख की जमीन ठगी, के.सी. राय समेत चार पर मुकदमा

Uncategorized

आजमगढ़। जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा कर 34 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने मुख्य अभियुक्त कृष्णचन्द्र राय उर्फ के.सी. राय समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद जाहिद शेख निवासी महराजपुर, तहसील सगड़ी ने शिकायत दी कि आरोपियों ने कूटरचित व जाली खतौनी दिखाकर जमीन बेचने के नाम पर 34 लाख रुपये ले लिए। बाद में जब पैसा वापस मांगा गया तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
इस मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504 व 506 भादवि के तहत 7 अप्रैल 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया।
मुकदमे में नामजद आरोपियों में कृष्णचन्द्र राय, उनकी पत्नी रेनू राय, पुत्र संगम राय और निगम राय शामिल हैं, जो मूल रूप से मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह तथा वर्तमान में कोडर अजमतपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक मुख्य अभियुक्त कृष्णचन्द्र राय शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी और गैंगेस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास पाया गया है।
पुलिस ने बताया कि भूमि संबंधी धोखाधड़ी और जालसाजी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *