






आजमगढ़। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की स्वीकृति के बाद जनपद में तैनात उप-निरीक्षक (एसएसपी PRO) विनय कुमार सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उनके कंधों पर तीन स्टार लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी मौजूद रहीं।
