उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आजमगढ़ आगमन को लेकर समय और स्थान के बदलता रहा, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

Uncategorized

आजमगढ़, 11 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शनिवार को जनपद आजमगढ़ आगमन हुआ, जहां एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विनोद राजभर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, वहीं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने भी शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
आगमन के बाद जिलाधिकारी ने उप मुख्यमंत्री को जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़सरा खालसा में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जून 2026 तक पूर्ण कर आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री बड़सरा खालसा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विजय बहादुर पाठक के पिता स्वर्गीय राधेश्याम पाठक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गम्भीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा, उप जिलाधिकारी संत रंजन सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *