ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 9.25 लाख की साइबर ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। ऑनलाइन गेमिंग “51GAME” के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को आजमगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 1900 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम टीम को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, वादी मनोज यादव पुत्र स्व. हरिश्चंद्र यादव निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर के साथ ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 9 लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त अविनाश विजय पुत्र बिजय कुमार सिंह निवासी शिवगंज आरा भोजपुर बिहार को साइबर क्राइम टीम ने बिहार जाकर 7 मई 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड करता था। ठगी की रकम विभिन्न बैंक खातों में मंगाकर अपने खाते में ट्रांसफर कर नकद निकाल लेता था तथा कुछ रकम अपने साथियों को भेज देता था। आरोपी फर्जी दुकानों और फर्मों के नाम पर मर्चेंट क्यूआर स्कैनर तैयार कर उनका इस्तेमाल करता था और अन्य साथियों को भी उपलब्ध कराता था।
बरामदगी
02 मोबाइल फोन
₹1900 नगद
इस मामले में थाना साइबर क्राइम में मु0अ0सं0 01/2025 के तहत धारा 318(4), 319(2), 317(2) बीएनएस एवं 66C/66D आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई में महिला निरीक्षक विभा पाण्डेय, उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल सभाजीत मौर्य, विकास कुमार यादव एवं संजय कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *