खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दबकर व्यक्ति की मौत

Uncategorized

आजमगढ़। रानीकीसराय थाना क्षेत्र के टेंगरपुर गांव में रविवार को खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से उस पर बैठे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, टेंगरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय हरिराम सरोज पूर्व में विदेश में रहकर काम करते थे और इन दिनों घर पर ही रह रहे थे। रविवार दिन में वह खेत की जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान खेत के पास स्थित गड्ढे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चला गया और पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से हरिराम उसके नीचे दब गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई रामप्रसाद सरोज ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतक अपने पीछे दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *