घर से चोरी कर ली एक बकरा, 2 बकरी, पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 1 बकरी बरामद, 6 हजार बिक्री के और तमंचा भी जब्त

Uncategorized

आजमगढ़। थाना पवई पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक बकरी, छह हजार रुपये नगद तथा एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी चन्द्रेश पुत्र मनोराम ने 26 मई को थाना पवई में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 23 मई की रात गांव के ही अकरम पुत्र मोहम्मद वकील, अरविन्द पुत्र सहादुर तथा महुआ गांव निवासी यार मोहम्मद उर्फ बबुआ पुत्र फौजदार ने उसके घर से दो बकरी व एक बकरा चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती अपनी टीम के साथ मंगलवार देर रात महुआ मोड़ स्थित बिस्कुट फैक्ट्री के पास संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की एक बकरी बरामद हुई, जबकि बाकी जानवरों को बेचने से मिले छह हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त यार मोहम्मद उर्फ बबुआ के पास से एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा भी दर्ज किया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती, कांस्टेबल अनुराग यादव, विकास यादव, सुरेन्द्र यादव, सुरेश यादव एवं रिक्रूट कांस्टेबल नितिन मिश्रा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *