दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में सास गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता की शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई।
15 जून 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना सरायमीर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री का विवाह वर्ष 2025 में राजापुर सिकरौर निवासी मो. सैफ के साथ हुआ था। शादी के बाद पति, सास, ननद और अन्य परिजन पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ना करते थे।
तहरीर में आरोप लगाया गया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 9 जून 2026 को विवाहिता की हत्या कर दी गई। मामले में थाना सरायमीर पर मुकदमा संख्या 155/2026 धारा 85, 61(2), 80(2) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत पति मो. सैफ, सास शबा, ननद सोमायला, हदीसून और तनवीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि 19 जून 2026 को उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर गढ़वा मोड़ क्षेत्र से वांछित अभियुक्ता शबा पत्नी मो. जावेद निवासी राजापुर सिकरौर, थाना सरायमीर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *