
आजमगढ़। नगर के करतालपुर, ब्रह्मस्थान स्थित रामजानकी दुर्गा मंदिर पर श्री श्री 1008 श्री रामकृष्ण दास जी महाराज की अध्यक्षता में चल रहे हरिहरात्मक महायज्ञ में काशी के यज्ञाचार्य पं. कपिलदेव शर्मा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किये जा रहे हवन , पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। हजारों भक्त गण दिन में पूजन और परिक्रमा कर पुण्य के भागी हो रहे हैं और सायं संगीतमय प्रवचन को सुनकर धन्य हो रहे हैं।
राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता रामेश्वरानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में हनुमत महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सारे संसार के संकट को दूर करने के लिए भगवान का अवतार हुआ , जबकि भगवान के संकट को मिटाने के लिए हनुमान का अवतार हुआ। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की शरण में जाने वालों पर प्रभु श्रीराम की कृपा बरसती है।
कथावाचक सुधीरदास जी महाराज ने श्रीकृष्ण लीला का रोचक वर्णन करते हुए अपने संगीतमय प्रवचन से लोगों को आनंदित कर दिया।
धार्मिक कवि पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने स्वागत किया। कवि पं. संजय कुमार पाण्डेय सरस , अजय सिंह, डा. ईशदत्त पांडेय, गायक कलाकार राजेश रंजन, पंचानन तिवारी, सुभाष श्रीवास्तव, रवीन्द्र कुमार पांडेय , आशुतोष सिंह को यज्ञाधीष यज्ञकर्ता स्वामी रामकृष्ण दास जी महाराज ने सम्मानित किया। इस मौके पर सौरभ उपाध्याय, संतोष कुमार सिंह, मनोज त्रिपाठी, सुरेश पाण्डेय, राघवेन्द्र सिंह , सुमन राय , अरविंद कुमार राय,अजय पांडेय, नरेंद्र बहादुर सिंह, जीवन प्रकाश सिंह आदि लोग रहे। संचालन शम्भूदास ने किया।