प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा कर ब मदरसा ध्वस्त, सार्वजनिक सड़क से भी हटाया गया अतिक्रमण, तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Uncategorized

आजमगढ़। प्रशासन ने शनिवार को सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सड़क पर बने अवैध निर्माणों को हटाने के साथ ही सरकारी विद्यालय की भूमि को भी कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान कई अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
प्रशासन को शिकायत मिली थी कि सार्वजनिक सड़क की भूमि पर अवैध निर्माण कर रास्ते को बाधित किया गया है। जांच और पैमाइश के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने का आश्वासन भी दिया है।
इसी क्रम में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। राजस्व अभिलेखों में विद्यालय के नाम दर्ज भूमि पर किए गए निर्माण को प्रशासन ने अवैध मानते हुए ध्वस्त करा दिया। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी और बैकहो लोडर की सहायता से निर्माण हटाया गया तथा भूमि को कब्जामुक्त कर ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अन्य कब्जाधारकों में भी खलबली मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *