
आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली के मुस्तफाबाद केवटाना मार्ग पर बाइक की टक्कर से 58 वर्षीय चंद्र देव यादव पुत्र स्वर श्री राम यादव निवासी मुस्तफाबाद की मौत हो गई। वह राजगीर थे और बीती शाम को बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। गंभीर हालत में उनको पहले स्थानीय फिर जिला मुख्यालय पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ियां बाजार में रोड को पार करने में अज्ञात वाहन के धक्के से 70 वर्षीय सोफी राम पुत्र स्व रामखेलावन निवासी सुमेरपुर की मौत हो गई। वह मंगलवार को दिन में रोड क्रॉस कर रहे थे। घायल अवस्था में उन्हें रानीपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।