खेत की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आया इंटर का छात्र, मौत से गांव में मातम, अतरौलिया के सुक्खीपुर (पहिया बुजुर्ग) गांव की घटना, निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Uncategorized

आजमगढ़। अतरौलिया से आशीष निषाद। थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर (पहिया बुजुर्ग) गांव में खेत की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, सुक्खीपुर (पहिया बुजुर्ग) गांव निवासी अनुराग यादव (18) पुत्र भीम यादव बुधवार शाम करीब आठ बजे खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान वह खेत में खुले विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल अतरौलिया के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि अनुराग ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और जय मंगल यादव इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह जुड़वा भाइयों में बड़ा था। परिवार में उसके छोटे भाई अभिषेक यादव और बहन आराध्य हैं। पिता भीम यादव खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *