सुनील कुमार धनवंता बनाए गए उपजिलाधिकारी न्यायिक, 3 उपजिलाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Uncategorized

आजमगढ़: जिलाधिकारी ने तीन उपजिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात है कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS सुनील कुमार धनवंता को अब मजिस्ट्रेट न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई। सुनील कुमार धनवंता पिछले कुछ दिनों से कुछ कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर छाए थे। आदेश के अनुसार, निम्नलिखित परिवर्तन किए गए हैं: 1. सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी निजामाबाद/उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 348-निजामाबाद, को अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज नियुक्त किया गया है। 2. चन्द्र प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 344-गोपालपुर, को उप जिलाधिकारी निजामाबाद/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 348-निजामाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है। 3. संत रंजन, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज/उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बूढ़नपुर/अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम), को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी/आजमगढ़ नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *