अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर सीज, मुखबिर की सूचना पर रानी की सराय क्षेत्र के मझगांव में छापेमारी, एमवी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानी की सराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना प्रभारी रानी की सराय के नेतृत्व में सोमवार को उपनिरीक्षक अमिताबचन्द पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मझगांव में जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक ट्रैक्टर (नंबर अज्ञात) अवैध खनन में प्रयुक्त पाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमिताबचन्द एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *