सरस्वती शिशु मंदिर में नए भवन का लोकार्पण, एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने किया शिलान्यास

Uncategorized

आजमगढ़। नगर के कोलपांडेय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को विधायक निधि से निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण एवं नए भवन का शिलान्यास एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिर के छात्र संस्कारवान होते हैं, क्योंकि यहां शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का भी समुचित ज्ञान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि सुभाष चन्द्र तिवारी ‘कुन्दन’ ने की, जबकि संचालन साहित्यकार संजय कुमार पांडेय ‘सरस’ ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शीला सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील सिंह, गिरीश सेठ, जयराम उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, संजय दास, रामअवतार श्रीवास्तव, श्याम विक्रम यादव, नीलाम्बुज राय, सुधीर श्रीवास्तव, वर्षम सिंह, उमेश शर्मा, आकांक्षा पांडे, मंजू श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, ज्योति सोनकर सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *