जुड़वां बेटियों के जन्मदिन पर पेश की मिसाल: वृद्धाश्रम में 87 बुजुर्गों को कराया भोजन, बांटे वस्त्र

Uncategorized

आजमगढ़। जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए जिले के फरिहा अंबरपुर स्थित ओल्ड एज होम में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। अजमतगढ़ क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी स्वतंत्र चेतना के ब्यूरो मनोज कुमार ओझा के भाई धर्मेंद्र ओझा और प्रीति ओझा ने अपनी जुड़वां बेटियों अदिति और इशिका के दूसरे जन्मदिन पर वृद्धाश्रम के 87 बुजुर्गों को भोजन कराया और वस्त्र वितरित किए।
भाजपा मंडल मंत्री अजमतगढ़ विशाल ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और उन्हें अपनापन महसूस कराना था। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के साथ समय बिताया गया, उनका हालचाल जाना गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
विशाल ओझा ने कहा कि बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्ची भक्ति है और असहाय बुजुर्गों का सहारा बनना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपने पारिवारिक आयोजनों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाने की अपील भी की।
इस सेवा अभियान में संतोष ओझा, अरविंद कुमार ओझा, अंबुज ओझा, आर्यन ओझा, अर्पिता ओझा, राकेश ओझा, चंद्रेश यादव, अरविंद तिवारी, धनेश्वर साहू, परशुराम सिंह, निहारिका ओझा, अयांश तिवारी और जगजीवन चौहान सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *