आजमगढ़ में 15-16 अगस्त को बैडमिंटन अंपायरिंग कार्यशाला, वर्ल्ड अंपायर अजेंद्र राय देंगे प्रशिक्षण

Uncategorized

आजमगढ़। जिला बैडमिंटन संघ, आजमगढ़ के तत्वावधान में 15 एवं 16 अगस्त 2026 को दो दिवसीय बैडमिंटन अंपायरिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का नेतृत्व वर्ल्ड बैडमिंटन अंपायर अजेंद्र राय करेंगे, जिसमें खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों को बैडमिंटन के नवीनतम नियमों, अंपायरिंग तकनीकों और मैच संचालन की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यशाला का उद्देश्य जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए दक्ष अंपायर तैयार करना है। इसमें अनुभवी अंपायरों द्वारा सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कार्यशाला में 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक खिलाड़ी, कोच और खेल प्रेमी भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा तथा योग्य अभ्यर्थियों को भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग का अवसर भी मिलेगा।
जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. राय, सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा ने संयुक्त रूप से यह जानकारी देते हुए अधिक से अधिक इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर पंजीकरण कराने की अपील की है।
पंजीकरण एवं जानकारी के लिए संपर्क:
मोबाइल: 8299247573, 7905824339
ई-मेल: tocazamgarh@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *