नीलगाय से टकराई स्कूटी, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Uncategorized

आजमगढ़: पवई थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी 26 वर्षीय युवक विकाश कुमार की नीलगाय से टकराने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 11 अगस्त की शाम मैगना बाजार-बिस्कुट फैन्ही मार्ग पर हुआ था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
महुआ गांव निवासी विकाश कुमार (26) पुत्र लालता प्रसाद 11 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे मैगना बाजार से सामान लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था। मैगना बाजार-बिस्कुट फैन्ही के पास पहुंचते ही अचानक सामने आई नीलगाय से उसकी स्कूटी टकरा गई। हादसे में विकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे उपचार के लिए शाहगंज स्थित निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लक्षरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की भोर करीब 3:30 बजे उसकी मौत हो गई।
विकाश मैगना बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था। वह दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *