महिलाओं पर अश्लील गाना गाने और टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Uncategorized

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सड़क पर साथ जा रहीं महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने और गाना गाने का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना 20 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, गांव की तीन महिलाएं अपने निजी कार्य से घर से निकली थीं। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही रहने वाला राजदीप सरोज उनकी बेटियों को देखकर अश्लील गाना गाने लगा और अभद्र टिप्पणियां करते हुए फब्तियां कसने लगा। महिलाओं ने युवक के इस व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
मामले में जहानागंज थाने में 21 अगस्त 2026 को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनय कुमार को सौंपी गई है।
पुलिस अभिलेख के अनुसार आरोपी की पहचान राजदीप सरोज पुत्र किरितू सरोज, निवासी मोहना, थाना जहानागंज, आजमगढ़ के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *