चेन स्नेचिंग और पुलिस पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। कंधरापुर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग, मारपीट, धमकी और पुलिस टीम पर फायरिंग जैसे मामलों में वांछित चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे 21 अगस्त को रात 11:55 बजे मड़या स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार राज निषाद पुत्र हरिराम निषाद, निवासी मड़या, राहुल नगर, थाना कंधरापुर, करीब 22 वर्ष, आपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहा है। 26 मार्च 2026 को भंवरनाथ क्षेत्र में महिला से चेन स्नेचिंग की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस ने घटना से संबंधित चेन भी बरामद की थी।
इसके बाद 29 मार्च को पुलिस चेकिंग के दौरान राज निषाद और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इस मामले में राज निषाद को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया था।
लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कंधरापुर थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 208/2026 दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक राज निषाद के खिलाफ कंधरापुर और सिधारी थानों में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, चेन स्नेचिंग से संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक नरेन्द्र विक्रम सिंह, उप निरीक्षक शिवम मिश्रा, उप निरीक्षक प्रेमशंकर मिश्रा, कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल रामसिंह यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *