सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी करने वाले युवक पर कार्रवाई

Uncategorized

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर बाइक से स्टंटबाजी और दबंगई का प्रदर्शन करना युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लेते हुए निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई और यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ “ऑपरेशन वज्रपात” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल से स्टंट करता दिखाई दे रहा था।
जांच के दौरान वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान निखिल वर्मा पुत्र बृजपाल सेठ, निवासी पुरानी कोतवाली, थाना कोतवाली, आजमगढ़, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई। कोतवाली पुलिस ने 25 अगस्त को युवक को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर दबंगई, स्टंटबाजी अथवा गैंग संस्कृति का प्रदर्शन कर आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक एवं साइबर प्रभारी सागर कुमार रंगू तथा कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *