
आजमगढ़। वांछित एवं न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दो वांछित और 31 NBW वारंटी शामिल हैं। जीयनपुर और महाराजगंज पुलिस ने एक-एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, कंधरापुर, जहानागंज, बरदह, मेहनगर, रौनापार, फूलपुर, पवई और दीदारगंज थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कुल 31 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
