सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ वृक्ष रक्षाबंधन, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, कुन्दन बोले- पेड़-पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग, इनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी

Uncategorized

आजमगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर कोलपांडेय में गुरुवार को वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नए पौधे लगाए गए और विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित लोगों ने पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उन्हें ‘हरित भाई’ के रूप में स्वीकार किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रख्यात साहित्यकार एवं समाजसेवी पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं। जिस तरह हम अपने भाई की रक्षा की कामना करते हैं, उसी भावना के साथ पेड़ों की रक्षा कर स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हरित रक्षाबंधन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पेड़-पौधों के महत्व को समाज तक पहुंचाने वाला एक आंदोलन है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख गिरीश सेठ, डॉ. एच.एन. पाठक, दिनेश श्रीवास्तव दाहिर, संजय दास, राघवेन्द्र राय, गिरीश राय, सुभाष श्रीवास्तव, अमीर अहमद, सुधाकर राय, श्वेता श्रीवास्तव, आकांक्षा पांडेय, मंजू श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, राम अवतार, अनामिका, ज्योति, अंतिमा, हरेन्द्र अस्थाना, रविशंकर सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *