
आजमगढ़। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश का पांच वर्षीय निर्वाचन वर्ष 2026-2031 बुधवार, 26 अगस्त को लखनऊ में निर्वाचन अधिकारी एवं सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यवीर सिंह यादव के निर्देशन में निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।
निर्वाचन में सर्वसम्मति से डॉ. आर. आर. चतुर्वेदी को प्रधान, राजीव रंजन मिश्र को मंत्री तथा यादवेन्द्र चतुर्वेदी, विमल किशोर पाठक और शिरिषा सिंह को उपप्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं रिपुदमन सिंह को उपमंत्री चुना गया।
अंतरंग पद पर महाराजगंज से रवीन्द्र नाथ शुक्ला और एटा से विश्वनाथ प्रताप मिश्रा, सहयुक्त पद पर क्षितिज सिंह, प्रतिष्ठित सदस्य पद पर मणिकांत यादव, पुस्तकाध्यक्ष पद पर रमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर आकाश सिंह तथा विद्यार्थी सभा के प्रधान पद पर अनूप गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इसके अलावा विभिन्न जनपदों से अनिल श्वेतांकर सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुशील चतुर्वेदी, प्रमोद पांडे, बंशीधर शुक्ला, मनोज सिंह, हरिकेश त्रिपाठी, विभव उपाध्याय, रजनीश राय, अमृता सिंह, अर्चना पांडेय, हर्षिता मिश्रा, आलोक मिश्रा, अनुराग सिंह, सुरजीत सिंह, मनोज दूबे, विजय सिंह यादव और अरुण कुमार पांडे सहित अन्य प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को भी निर्विरोध विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
प्रमाण पत्र वितरण के बाद निर्वाचन अधिकारी सत्यवीर सिंह यादव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधान पद पर निर्वाचित होने के बाद अपने प्रथम संबोधन में डॉ. आर. आर. चतुर्वेदी ने सभी जनपदों के प्रतिनिधियों, आर्य समाज के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने आर्य प्रतिनिधि सभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही संस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
