भक्तिरस में डूबा विद्यालय प्रांगण, सावन सेलिब्रेशन में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Uncategorized

आजमगढ़। तिवारीपुर, सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में सावन के अंतिम सोमवार को सावन सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण सावनमय और भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य, एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य और प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा ने भगवान शिव-पार्वती, गणेश और कार्तिकेय के रूप में सजे बच्चों की पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा अदिति मिश्रा ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ गीत की प्रस्तुति से की। इसके बाद छात्राओं ने ‘पार्वती बोली शंकर से’ गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं विद्यालय के छात्रों ने ‘अघोरी डांस’ की शानदार प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस मौके पर प्रबंधक डीपी मौर्य ने कहा कि सावन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, एकता और प्रकृति-प्रेम की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति, त्योहारों और लोक परंपराओं से भी परिचित कराना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, प्रेमा यादव, आदित्य मिश्रा, अजय यादव, राहुल तिवारी, किशन यादव, आरोही मोदनवाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *