साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, 8,426 रुपये वापस कराए, फर्जी कॉल के जरिए 1.27 लाख रुपये की हुई थी ठगी, साइबर टीम की कार्रवाई से खाते में लौटी रकम

Uncategorized

आजमगढ़। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की साइबर टीम ने राहत दिलाई है। टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद ठगी की रकम में से 8,426 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के बैराडीह उर्फ गम्भीरपुर निवासी जितेन्द्र यादव के यूनियन बैंक खाते से फोन-पे के माध्यम से फर्जी कॉल के जरिए 1,27,998.01 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से 8,426 रुपये फ्रॉडस्टर के खाते में फ्रीज करा दिए।
इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए फ्रीज की गई 8,426 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
रकम वापस मिलने पर पीड़ित जितेन्द्र यादव ने आजमगढ़ पुलिस और साइबर टीम के प्रति आभार जताया।
कार्रवाई करने वाली साइबर टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी और रिजर्व महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *