आजमगढ़ में छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले, एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

Uncategorized

आजमगढ़। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के तहत छह उपजिलाधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री अयान जैन को संयुक्त मजिस्ट्रेट निजामाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निजामाबाद के उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह का तबादला कर उन्हें उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर बनाया गया है।
इसी क्रम में बूढ़नपुर के उपजिलाधिकारी अभय राज पांडेय को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) फूलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। फूलपुर के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार को स्थानांतरित कर उपजिलाधिकारी मेंहनगर बनाया गया है।
वहीं मेंहनगर के उपजिलाधिकारी भूपाल सिंह को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद के पद पर तैनाती दी गई है। जबकि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद निकेत वर्मा को उपजिलाधिकारी फूलपुर बनाया गया है।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश 27 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *