






आजमगढ़। थाना जहानागंज क्षेत्र के ग्राम धनहुआ और बबुरा में क्रिकेट खेलने एवं पिच जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जहानागंज पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को ग्राम धनहुआ एवं बबुरा के लोग क्रिकेट खेलने और पिच जोतने की बात को लेकर आपस में बहस कर रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और आपस में मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के बीच-बचाव के बावजूद दोनों पक्ष उग्र होकर आमदा फौजदारी पर उतर आए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना जहानागंज पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम सदर न्यायालय भेज दिया।
प्रथम पक्ष से गिरफ्तार लोग
अजय पुत्र प्रभुनाथ राम, उम्र 30 वर्ष निवासी बबुरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
रिशु कुमार पुत्र संजय, उम्र 19 वर्ष निवासी बबुरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र राम, उम्र 18 वर्ष निवासी बबुरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
अंकित Kumar पुत्र चन्द्रभान, उम्र 19 वर्ष निवासी बबुरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
विशाल कुमार पुत्र रमेश राम, उम्र 19 वर्ष निवासी बबुरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
आशीष कुमार गौतम पुत्र गुलाब चन्द्र, उम्र 23 वर्ष निवासी बबुरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
द्वितीय पक्ष से गिरफ्तार लोग
गोलू कुमार पुत्र गुलाब चन्द्र, उम्र करीब 21 वर्ष निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
करन कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, उम्र करीब 19 वर्ष निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
सन्तोष राम पुत्र श्रीपत राम, उम्र करीब 40 वर्ष निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
कृष कुमार पुत्र सन्तोष राम, उम्र करीब 18 वर्ष निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
सागर कुमार पुत्र सुभाष राम, उम्र करीब 19 वर्ष निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
सोनू कुमार पुत्र रामविजय राम, उम्र करीब 18 वर्ष निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
सन्नी कुमार पुत्र धर्मेन्द्र कुमार, उम्र करीब 18 वर्ष निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
कृष्णा कुमार पुत्र गुल्लू प्रसाद, उम्र करीब 19 वर्ष निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
नागेन्द्र पुत्र श्रीपत राम, उम्र करीब 48 वर्ष निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
बलिराम पुत्र रामवृक्ष, उम्र करीब 24 वर्ष निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
इस कार्रवाई में उ0नि0 विनय कुमार, उ0नि0 लवकुश सोनकर, हे0का0 राजकुमार गुप्ता, हे0का0 अच्छेलाल यादव, का0 ओमप्रकाश यादव एवं रि0का0 दीपक सिंह शामिल रहे।
