आजमगढ़ को मिला नया एसपी ग्रामीण, सीओ सिटी शुभम तोदी का संभल तबादला, शासन ने 144 डिप्टी एसपी अधिकारियों के किए तबादले, चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों को बदला गया, गाजियाबाद से सूर्यबली मौर्य और मुरादाबाद से आशीष प्रताप सिंह की आजमगढ़ में तैनाती

Uncategorized

आजमगढ़। वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शासन ने रविवार को 44 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले कर दिए। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत एक ही जिले में करीब तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है। इस फेरबदल में आजमगढ़ जिले के पुलिस महकमे में भी बदलाव हुआ है।
आजमगढ़ में सीओ सिटी के पद पर तैनात रहे शुभम तोदी को संभल भेज दिया गया है। वहीं, गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात सूर्यबली मौर्य को आजमगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा मुरादाबाद में तैनात आशीष प्रताप सिंह का भी स्थानांतरण आजमगढ़ किया गया है।
सात अक्टूबर से खाली चल रहा था एसपी ग्रामीण का पद
आजमगढ़ में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात रहे आईपीएस अधिकारी चिराग जैन समेत 20 आईपीएस अधिकारियों का बीते सात अक्टूबर को बरेली तबादला कर दिया गया था। इसके बाद से जिले में एसपी ग्रामीण का पद खाली चल रहा था। रविवार को जारी डिप्टी एसपी अधिकारियों की तबादला सूची में आजमगढ़ को नया एसपी ग्रामीण भी मिल गया है। इस नियुक्ति से जिले में लंबे समय से रिक्त चल रहे पद पर तैनाती का रास्ता साफ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *