दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिएअब तक 27 नमूने जांच के लिए भेजे गए, 140 किलो दूषित मिठाई और खोया मौके पर कराया गया नष्ट

आजमगढ़। दीपावली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से पनीर, खोया, पेड़ा और छेना की मिठाई समेत छह नमूने संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। […]

Continue Reading

हाईवे पर टेंपो और कार पलटने से आठ लोग घायल, मची अफरा-तफरी, जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर हुआ हादसा, टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर टेंपो से टकराई

जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार चालक किशन (20), रीना (23) निवासी गिड़उर और जय यादव (20) निवासी पसिका घायल हो गए। वहीं कार में सवार चालक मोहम्मद आदिल खान (30) पुत्र जुमन, मोहम्मद आमिर (28) और बक्शपुर गांव निवासी तीन महिलाएं भी घायल हो गईं।स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर टेंपो सवार घायलों को […]

Continue Reading

इलाज के दौरान यूपी पुलिस के कांस्टेबल सूरज यादव की मौत, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, गोंडा में तैनात थे अहरौला के 29 वर्षीय सिपाही, पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए पीछे

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात अहरौला थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी सूरज यादव (29) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गोंडा जिले में तैनात थे। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। अहरौला के तमसा घाट पर सैनिक सम्मान […]

Continue Reading

दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, विवाद में बीच-बचाव करने पर दुकानदार की गर्दन पर किया था चाकू से वार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

आजमगढ़। शहर के पहाड़पुर मोहल्ले में दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित मोदनवाल (25) निवासी सुभाष चन्द्र बोस नगर, महराजगंज और मिंटू मोदनवाल (52) निवासी पहाड़पुर शामिल हैं। दोनों को मुकेरीगंज से दोपहर करीब 1:40 […]

Continue Reading

फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मंडलीय उप निदेशक (पंचायत) कार्यालय के नाम पर कूटरचित नियुक्ति पत्र और आदेश किए थे जारी, कुशीनगर का रहने वाला है आरोपी

आजमगढ़। मंडलीय उप निदेशक (पंचायत) कार्यालय के नाम पर कूटरचित नियुक्ति पत्र और आदेश जारी कर धोखाधड़ी करने के मामले में सिधारी पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितेश मणि त्रिपाठी (46) पुत्र सुभाष चन्द्र मणि त्रिपाठी निवासी सवायां टोला मउववा, थाना कसया, जनपद कुशीनगर के रूप में […]

Continue Reading

सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से ग्रामीणों में चर्चा, अंधेरे का फायदा उठाकर शव फेंकने की ग्रामीणों ने जताई आशंका, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटौरा गांव के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक की कहीं अन्यत्र […]

Continue Reading

चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, 34 मुकदमों में शामिल तीन शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और तमंचा-कारतूस किया बरामद, तीनों आरोपियों का आजमगढ़ और जौनपुर में आपराधिक इतिहास

आजमगढ़। देवगांव पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में कुल 34 मुकदमे दर्ज […]

Continue Reading

किराये के मकान में मिला 323 किलो अवैध पटाखों का जखीरा, कीमत करीब दो लाख रुपये, पुलिस ने की छापेमारी, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरारानी मोहल्ले में गुरुवार को पुलिस ने एक किराये के मकान में छापेमारी कर करीब दो लाख रुपये कीमत के 323 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। मकान के एक कमरे में विभिन्न कंपनियों और ब्रांड के पटाखे भंडारित किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत […]

Continue Reading

पीईटी परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को माध्यमिक विद्यालयों में रहेगा शैक्षणिक अवकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जारी किया निर्देश

आजमगढ़। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 के आयोजन के दृष्टिगत जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों […]

Continue Reading

19 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में नौ दोषियों को उम्रकैद, क्रॉस केस में छह को पांच साल की सजा, रुदरी गांव में दशहरे के दिन हुई थी दो लोगों की हत्या, अदालत ने दोनों मुकदमों में सुनाया फैसला

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी गांव में करीब 19 वर्ष पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड में अदालत ने नौ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर 74 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं, इसी घटना से जुड़े क्रॉस केस में छह आरोपियों को पांच-पांच […]

Continue Reading