शिक्षकों की क्षमता निर्माण के लिए जीडी ग्लोबल स्कूल में कार्यशाला आयोजित

आजमगढ़। करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में 26 अगस्त को क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को विकसित करने के साथ उन्हें नवीन शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना और कक्षा-कक्ष में प्रभावी एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण को बढ़ावा देना रहा।कार्यशाला […]

Continue Reading

रास्ते और आबादी की जमीन के विवाद में पट्टीदार भिड़े, कई घायल, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों ने थाने में दी नामजद तहरीर

अतरौलिया। थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में बुधवार सुबह आबादी की जमीन और रास्ते को लेकर दो पट्टीदारों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने से महिला समेत कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के […]

Continue Reading

वायरल फीवर के बढ़ते मामलों के बीच 100 शैय्या अस्पताल का सीएमएस ने किया निरीक्षण, ओपीडी में रोज पहुंच रहे 1000 से 1500 मरीज, 40 से 50 फीसदी बुखार से पीड़ित

अतरौलिया। मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर के बढ़ते मामलों के बीच अमर शहीद राजा जलाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं, भोजन तथा उपचार की जानकारी […]

Continue Reading

24 घंटे में 33 वांछित और वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की देर रात तक चली विभिन्न थाना क्षेत्र में कार्रवाई

आजमगढ़। वांछित एवं न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस के […]

Continue Reading

लाइसेंसी बंदूक से मंदिर में हर्ष फायरिंग, आजमगढ़ DM ने रद्द किया शस्त्र लाइसेंस

आजमगढ़: रानी की सराय थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान मंदिर में पूजा के समय लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करने के मामले में जिलाधिकारी आजमगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में हर्ष फायरिंग की पुष्टि होने के बाद लाइसेंसधारी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।मामला ग्राम गाहूखोर गोबरही स्थित मंदिर का […]

Continue Reading

अवैध शराब ढोने वाले दो वाहन जब्त, DM ने सरकार के पक्ष में किया अधिग्रहण, 2041 लीटर से ज्यादा शराब बरामद, कीमत करीब 15 लाख रुपये, चंडीगढ़ की शराब को मऊ ले जाने की थी तैयारी

आजमगढ़। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना देवगांव और मुबारकपुर में अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को जिला मजिस्ट्रेट ने आबकारी अधिनियम की धारा 72 के तहत सरकार के पक्ष में अधिग्रहित कर लिया […]

Continue Reading

महज 200 रुपये के विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़। थाना अंतर्गत हमजापुर गांव में सोमवार की रात महज 200 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हमजापुर गांव निवासी शशिकला (29) पत्नी […]

Continue Reading

रातभर बारिश से आजमगढ़ बेहाल, ट्रक पलटा और बिजली के तारों पर गिरा पेड़सुबह तक रुक-रुककर होती रही बारिश, जगह-जगह जलभराव से बढ़ी परेशानी; डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में छुट्टी के दिए निर्देश

आजमगढ़। सोमवार की रात आजमगढ़ में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रातभर हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार सुबह भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कें पानी से लबालब हो गईं और लोगों को आवागमन में मुश्किलों का […]

Continue Reading

घाघरा का जलस्तर घटा, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार कटान से दहशत, बेलहिया में दो दर्जन गांवों के लोग नाव के सहारे, दैनिक दिनचर्या प्रभावित

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर से होकर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से मामूली कमी दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई गांव अब भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। जलस्तर घटने […]

Continue Reading

अवैध क्लीनिक-अस्पताल सीज होंगे, अपात्रों से होगी आवास की वसूली: मंडलायुक्त

आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आजमगढ़, मऊ और बलिया में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।मंडलायुक्त ने तीनों जनपदों […]

Continue Reading