चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर दक्षिण मुखी देवी मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, देवी मां का किया गया भव्य श्रृंगार, देवी मय हुआ पूरा शहर

Uncategorized

आजमगढ़ में चैत्र नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर आजमगढ़ के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस क्रम में शहर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ रही कि तिल रखने की जगह तक नहीं बची। इस मंदिर को सिद्ध पीठ के रूप में माना जाता है। मंदिर में माता का भव्य श्रृंगार सभी का मन मोह ले रहा था। पूजन-अर्चना और आसपास देवी गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अष्टमी पर मां गौरी की पूजा गुरुवार को की गई। हालांकि कई श्रद्धालुओं ने नवमी को मां की विदाई न करने की परंपरा के चलते बुधवार को ही व्रत रखा और गुरुवार को मां की विदाई की। हालांकि ज्यादातर लोगों ने गुरुवार को अष्टमी का व्रत रखा और शुक्रवार को नवमी का पूजन अर्चना करेंगे। इसी दिन रामनवमी भी मनाई जाएगी। जिन्होंने घरों पर कलश रखा था और नौ दिन तक व्रत रखा था, वे शनिवार को पारण करेंगे। वहीं हवन पूजन शुक्रवार को किया जाएगा।
नवरात्रि के अंतिम चरण में श्रद्धालु मंदिरों और घरों में आस्था के महापर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मना रहे हैं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी देवी मंदिरों पर भारी भीड़ उमड़ी रही जीवनपुर क्षेत्र में कालिका देवी मंदिर मेहनाजपुर में देवी मंदिर मार्टिनगंज में देवी मंदिर, निजामाबाद में शीतला माता मंदिर समेत सभी देवी स्थान पर सुबह से लोगों का ताता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *