






आजमगढ़, 10 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 11 अप्रैल (शनिवार) को आजमगढ़ जनपद का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों से संवाद, प्रेस वार्ता और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शामिल है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:15 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसी दौरान वह नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता भी करेंगे।
इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री 1:25 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
कार्यक्रम के अगले चरण में 2:05 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से प्रस्थान कर 2:20 बजे बड़सरा खालसा गांव के समीप हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक के आवास पर जाएंगे और शिष्टाचार भेंट करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री अपराह्न 3:10 बजे बड़सरा खालसा से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रशासन द्वारा उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
