ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने गए आजमगढ़ के रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा

Uncategorized

आल इंडिया थिएटर काउंसिल का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 11 और 12 अप्रैल को पूरी के होटल सूर्या बीच
इन में संपन्न हुआ। अधिवेशन में देश के 19 राज्यों से आए लगभग 120 कलाकारों ने भाग लिया।आये हुए कलाकारो का स्वागत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजगोपाल पाढी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
आल डंडिया थिएटर काउंसिल अधिवेशन में शामिल पदाधिकारियो ने कलाकारों की समस्याओ को मजबूती से उठाया। सम्मेलन के दौरान संघठन की स्मारिका ‘दर्पण” का विमोचन भी किया गया। राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुंदन ने संगठनके बीते तीन वर्षों की गतिविधियों पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष सुनील दत्त दत्त विश्वकर्मा ने वर्ष 2025-26 का ‘बजट पेश करते हए आय-व्यय का ब्यौरा रखा। वक्ताओं ने रंगमंच की समद्ध परंपरा को सशक्त बनाने, कलाकारों के हितों की रक्षा करने ‘तथा बंद हो रही रिपेटरी को पुनः शुरू कराने का संकल्प लिया। उदघाटन सत्र दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हआ, जिसमें पदाधिकारियों ने कलाकारों केअपने समक्ष रोजगार, बंद पड़े रेलवे रियायत की बहाली और पेंशन जैसी प्रमख मांगों उठाया। तत्पश्चात संघठन की नयी कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमे जमशेदपुर झारखण्ड के मो.निज़ाम राष्ट्रीय अध्यक्ष, गिरिडीह झारखण्ड के सतीश कुंदन राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश आजमगढ़ के सुनील दत्त विश्वकर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए.। देश भर के आये हुए प्रतिनिधि कलाकारों ने बधाई दिया.। आजमगढ़ से इस सम्मेलन भाग लेने के लिए प्रमोद कुमार सिंह, कमलेश सोनकर, रवि गोंड मंटू कुमार, राज पासवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *