BJP ने जिला कार्यालय समेत सभी बूथों पर मनाई बाबा साहब की जयंती, डॉ अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Uncategorized

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से सभी बूथों पर मनाई गई। जनपद में स्थित बाबासाहेब की सभी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कलेक्ट्रे स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबासाहेब की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं संग माल्यार्पण किया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि संविधान शिल्पि भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे जनपद के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर धूमधाम से बाबासाहेब का जन्मदिन मनाया बाबा साहेब के अधूरे सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक बिना भेद-भाव के पहुंचाकर पूरा करने का काम कर रहे है ।
इस अवसर पर आजाद अनिमर्दन, सौदागर भारती मृगांक शेखर सिन्हा, अजय सिंह, नन्हकूराम सरोज,विनय प्रकाश गुप्ता राजेश सिंह महुआरी, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव अजय मौर्या विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, जितेन्द्र राय, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *