कोटवां उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में रविवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Uncategorized

आजमगढ़। नगर से सटे कोटवां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में रविवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा अनुरक्षण कार्य कराए जाने के चलते यह शटडाउन लिया जाएगा।
कोटवां सब स्टेशन के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि सिधारी हाइडिल से आने वाली 33 केवी मुख्य आपूर्ति लाइन पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान लाइन के आसपास मौजूद पेड़ों, डालियों, बांस एवं अन्य अवरोधों की कटाई-छंटाई की जाएगी, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने बताया कि रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कोटवां उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते 11 केवी पल्हनी फीडर, 11 केवी मझगांवा फीडर तथा 11 केवी सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास और डीआईजी आवास से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। अनुरक्षण कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

आज पुराने जेल की चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम इं.राजकुमार सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र 33/11 केवी पुरानी जेल की बिजली आपूर्ति सुबह सात बजे से सुबह ग्यारह बजे तक चार घंटे तक बाधित रहेगी। इस दौरान नरौली बस स्टैंड से बवाली मोड़ के बीच रोड चौरीकरण के लिए बिजली पोल सिफ्टींग का कार्य किया जायेगा। मातबरगंज, रोडवेज,कुर्मी टोला,गुरू टोला,लालडिग्गी,सदावर्ती,पुरानी सब्जी मंडी,अनंतपुरा,कटरा,कोलघाट, कोलबाज बहादुर,मड़या जयरामपुर,सिविल लाइन आदि जगहों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *