आजमगढ़ में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह बने निरीक्षक, SSP ने लगाए स्टार

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद पुलिस के लिए सोमवार को गौरव का क्षण रहा, जब पुलिस मुख्यालय द्वारा उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया। पदोन्नति के उपलक्ष्य में पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उनके कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति किसी भी अधिकारी की उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरीक्षक संजय कुमार सिंह अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और अनुशासित कार्यशैली से भविष्य में भी विभाग एवं जनपद का नाम रोशन करेंगे।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने निरीक्षक संजय कुमार सिंह को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनपद आजमगढ़ पुलिस परिवार ने भी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *