आजमगढ़ में बम्हौर पुलिस चौकी का उद्घाटन, SSP ने व्यापारियों व नागरिकों से किया संवाद

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में नवनिर्मित बम्हौर पुलिस चौकी का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के व्यापारियों, संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पुलिस-जनता समन्वय को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
एसएसपी ने कहा कि बम्हौर पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा आम लोगों को त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। वहीं उपस्थित लोगों ने नई पुलिस चौकी के उद्घाटन का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक शशिमौली पाण्डेय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *