
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली के रामपुर जमालुद्दीन पट्टी में मंगलवार सुबह 8 बजे घर से कुछ दूर पर 28 वर्षीय देवेंद्र प्रजापति नामक युवक का पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पत्नी और उसके मायके वाले कोतवाली पहुंच कर आरोप लगाए।पत्नी गुड्डी प्रजापति ने आरोप लगाया कि पट्टीदारो से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। उसके पति अपनी और मेरी हत्या की आशंका जता रहे थे। जेठ, जेठानी और सास पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस के जानकारी में मामला पहले होने और लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। देवेंद्र प्रजापति की शादी एक जून 2025 को गुड्डी देवी के साथ हुई थी। सुबह पांच बजे घर से लघुशंका के लिए निकला था। 8 बजे घर से आधा किलोमीटर दूरी पर नाला के पास नीम के पेड़ से गमछा के सहारे लटकता हुआ शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंच गए। पट्टीदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर घेराव का प्रयास किए। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। फोरेंसिंक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके जेठ और जेठान पति की जमीन अपने नाम करवाना चाह रहे थे। एक सप्ताह पूर्व विवाद हुआ था, मारे पीटे थे। कोतवाल जितेंद्र बहादु सिंह ने कहा की घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
