बाजरा के खेत में घुसकर महिला से लाठी डंडे से मारपीट का वीडियो वायरल, चार पर मुकदमा दर्ज, एक आरोपी बृजेश यादव गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के भिखारी पट्टी गांव में एक दिन पूर्व बाजरा के खेत में घास काट रही अकेली महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो गया है। पुराने भूमि विवाद को लेकर मारपीट की तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी बृजेश यादव पुत्र सामा यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पीड़िता पूनम यादव की तहरीर के अनुसार, 9 जुलाई 2026 की शाम वह अपने खेत में थीं। आरोप है कि गांव के बृजेश यादव, बबिता कुमारी, सरिता कुमारी और चनरमा देवी खेत में आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला के पक्ष की बच्ची ने वीडियो बना लिया।
पीड़िता की शिकायत पर तरवां थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी बृजेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *