
आजमगढ़ शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम से शनिवार की शाम को नीट परीक्षा समेत और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले को लेकर सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च स्टेडियम से ब्रह्मस्थान, अराजी बाग, पांडेय बाजार चौराहा, शिब्ली कॉलेज होते हुए पहाड़पुर सर्किल पर जाकर समाप्त हुआ। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के हाथों में तमाम नारे लिखी तख्ती थी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों के हित के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। जबकि वर्तमान केंद्र सरकार सो रही है। लगातार नौकरियों में की भर्ती में घोटाला हो रहा है बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। वहीं अभिभावकों से भी इस लड़ाई में आगे आने का आवाहन किया गया।