सोशल मीडिया पर वायरल हर्ष फायरिंग वीडियो पर पुलिस का एक्शन, लाइसेंसी बंदूक जब्त

Uncategorized

आजमगढ़: सोशल मीडिया पर वायरल हर्ष फायरिंग के वीडियो का संज्ञान लेते हुए सिधारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी दो नाली (DBBL) बंदूक को कब्जे में लेकर आयुध अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को वायरल वीडियो में अभिनव सिंह उर्फ मंटू, निवासी तिवारीपुर, थाना सिधारी, लाइसेंसी दो नाली बंदूक से हर्ष फायरिंग करता दिखाई दिया। मामले में उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह की तहरीर पर थाना सिधारी में आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने जयप्रकाश सिंह (52) के नाम दर्ज लाइसेंसी DBBL गन (शस्त्र संख्या DBBL-357) को बरामद कर कब्जे में ले लिया। पूछताछ में जयप्रकाश सिंह ने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही हर्ष फायरिंग उनके लाइसेंसी असलहे से उनके पुत्र अभिनव सिंह ने की थी।
पुलिस ने बताया कि मामला जमानती होने के कारण शस्त्र धारक जयप्रकाश सिंह को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कर नियमानुसार छोड़ दिया गया है। वहीं, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *