गुजरात से बरामद हुई किशोरी, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में शुरू की कार्रवाई

Uncategorized

आजमगढ़। घर से बिना बताए चली गई किशोरी को सरायमीर पुलिस ने गुजरात से बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में गुजरात के राजकोट निवासी युवक का नाम सामने आया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को एक किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना सरायमीर में मुकदमा अपराध संख्या 154/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी की तलाश के दौरान पुलिस ने उसे गुजरात से बरामद किया। विवेचना में चूड़ासमा भरतभाई पुत्र मंगाभाई, निवासी नवागांव मामाबाड़ी, थाना कुवड़वा, जनपद राजकोट, गुजरात का नाम सामने आया।
11 सितंबर को किशोरी और आरोपी को थाना सरायमीर लाया गया। यहां विवेचक ने किशोरी का नियमानुसार बयान दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चूड़ासमा भरतभाई को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस ने धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयशंकर राठौर और महिला कांस्टेबल शहनाज खातून शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *