तीज पर मंदिर में महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाली आरोपी गिरफ्तार, शिव मंदिर में पूजा के दौरान वारदात, तलाशी में चोरी की चेन बरामद

Uncategorized

बिलरियागंज/आजमगढ़। तीज पर्व के अवसर पर बड़िहारी शिव मंदिर में पूजा के दौरान महिला के गले से सोने की चेन छीनने के मामले में बिलरियागंज पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली।
पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को तीज पर्व के मौके पर बड़िहारी शिव मंदिर में काफी संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना करने पहुंची थीं। इसी दौरान एक महिला ने वहां मौजूद दूसरी महिला के गले से सोने की चेन छपट्टा मारकर तोड़ ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से आरोपी महिला को पकड़ लिया गया।
पुलिस ने महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद हो गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रीमा कुमारी पत्नी बीनो, निवासी बसखरी, जनपद अंबेडकर नगर के रूप में हुई।
मामले में बिलरियागंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 233/2026 के तहत धारा 304/317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। उपनिरीक्षक संतोष कुमार पाठक ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी महिला को 14 सितंबर की रात करीब 22:26 बजे बड़िहारी मंदिर से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बरामद सोने की चेन को कब्जे में लेते हुए आरोपी महिला के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *