ट्यूबवेल से मोटर पंप और खेत से मोटरसाइकिल के पुर्जे चोरी, पांच गिरफ्तार, पुलिस ने इंजन, टंकी, टायर समेत कई पुर्जे किए बरामद

Uncategorized

आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल से मोटर पंप और पास के खेत से मोटरसाइकिल के पुर्जे चोरी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोटर पंप, मोटरसाइकिल का इंजन, टंकी, टायर और अन्य पुर्जे बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर थाना तरवां में मुकदमा अपराध संख्या 206/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305, 331(4) और 317(4) में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 12 अक्टूबर को हिमांशु यादव, विशाल यादव, गौतम कुमार, आकाश कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल की सीट, पिछले पहिये के शॉकर, सस्पेंशन, चेन सेट, हीरो इंजन नंबर AAG/814, सुपर स्प्लेंडर की टंकी, KENDA टायर, पिछला मडगार्ड, डिग्गी, हेडलाइट और हैंडल बरामद किए गए। इसके अलावा दो स्टेबलाइजर और एक मोटर पंप भी मिला है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *