महज 200 रुपये के विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़। थाना अंतर्गत हमजापुर गांव में सोमवार की रात महज 200 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हमजापुर गांव निवासी शशिकला (29) पत्नी […]

Continue Reading

रातभर बारिश से आजमगढ़ बेहाल, ट्रक पलटा और बिजली के तारों पर गिरा पेड़सुबह तक रुक-रुककर होती रही बारिश, जगह-जगह जलभराव से बढ़ी परेशानी; डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में छुट्टी के दिए निर्देश

आजमगढ़। सोमवार की रात आजमगढ़ में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रातभर हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार सुबह भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कें पानी से लबालब हो गईं और लोगों को आवागमन में मुश्किलों का […]

Continue Reading

घाघरा का जलस्तर घटा, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार कटान से दहशत, बेलहिया में दो दर्जन गांवों के लोग नाव के सहारे, दैनिक दिनचर्या प्रभावित

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर से होकर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से मामूली कमी दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई गांव अब भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। जलस्तर घटने […]

Continue Reading

अवैध क्लीनिक-अस्पताल सीज होंगे, अपात्रों से होगी आवास की वसूली: मंडलायुक्त

आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आजमगढ़, मऊ और बलिया में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।मंडलायुक्त ने तीनों जनपदों […]

Continue Reading

सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने वाला नकल माफिया गिरफ्तार, सरकारी नौकरी पाने की थी कोशिश

आजमगढ़। सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में मेहनाजपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2025 को गांधी इंटर कॉलेज कूबा, आजमगढ़ […]

Continue Reading

सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी करने वाले युवक पर कार्रवाई

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर बाइक से स्टंटबाजी और दबंगई का प्रदर्शन करना युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लेते हुए निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई और यातायात […]

Continue Reading

सावन आखिरी सोमवार को बाबा महादेव की भव्य पालकी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

/आजमगढ़। मेंहनगर में सावन मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर लखरॉव पोखरा स्थित श्री महादेव घाट मंदिर से बाबा महादेव की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। श्री महादेव सेवा समिति लखरॉव पोखरा के नेतृत्व और भारत माता चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। […]

Continue Reading

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन कार्यक्रम, महिलाओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, घरेलू विवाद और अन्य अपराध की शिकार के बाद राहत पाने वाली महिलाओं से संवाद, उपहार संग मिला सुरक्षा का भरोसा

आजमगढ़। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को पुलिस लाइन आजमगढ़ में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया और सुरक्षा व विश्वास का संदेश दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील […]

Continue Reading

दुष्कर्म के मुकदमे में फरार दो आरोपियों के खिलाफ उद्घोषणा, घर पर चस्पा किया नोटिस

आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के घर के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा करने के साथ डुगडुगी बजवाकर सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा कराई।पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में […]

Continue Reading

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी के ₹20 हजार वापस, निजामाबाद पुलिस की साइबर टीम ने कराई धनराशि लौटाई

आजमगढ़। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के शिकार हुए निजामाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति को पुलिस की साइबर टीम ने राहत दिलाते हुए ठगी की पूरी ₹20 हजार की रकम वापस करा दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की रकम को होल्ड कराया और प्रक्रिया पूरी […]

Continue Reading